सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को लैपटॉप का वितरण

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को विकास भवन रोशनाबाद में सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ त्वरित गति से आम जन तक पहुंचाने की दृष्टि से लैपटॉप का वितरण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिन अधिकारियों को आज लैपटॉप प्रदान किये उनमें-श्री संदीप चौधरी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, विकासखंड मुख्यालय-हरिद्वार, श्री अंशुल राठी सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकास खंड खानपुर, श्रीमती संध्या शर्मा सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकासखंड लक्सर, श्री विनय सैनी सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकासखंड रुड़की, श्री सुनील रावत सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकासखंड नारसन, श्री अरुण सैनी सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकासखंड भगवानपुर प्रमुख हैं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति, विकलांग पेंशन सहित कई योजनाओं का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है, जिसमें लोगों तक सरकार द्वारा संचालित की रही योजनाओं का लाभ पहुंचाने में समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री टी0आर0 मलेठा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 16 मार्च 2026* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *