निर्मल अखाड़े में जबरन घुसने के मामले में कोर्ट ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश

हरिद्वार, 4 फरवरी। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में जबरन घुसने के मामले में कोर्ट ने कनखल पुलिस को मुकद्मा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कोर्ट में याचिका दायर कर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगायी थी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने बताया कि बीते वर्ष 10 नवम्बर की सवेरे पंजाब से आए भूरी वाले गुट के दर्जनों लोग अस्थि प्रवाह कराने के बहाने अखाड़े में घुस आए थे और अखाड़े पर जबरन कब्जा करने की नीयत से अखाड़े के संतों को डराया धमकाया। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने सभी को बाहर निकाला था। इस संबंध में एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मुकद्मा दर्ज करने की गुहार लगायी गयी थी। लेकिन पुलिस ने मुकद्मा दर्ज नहीं किया था। इस पर उन्होंने कोर्ट में याचिक दायर कर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगायी। याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने 17 लोगों के खिलाफ थाना कनखल पुलिस को मुकदमा दर्ज के आदेश दिए हैं। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि विरोधी गुट अवैध रूप से अखाड़े की धार्मिक संपत्ति को खुर्द बुर्द करने के इरादे से कई बार कब्जे का प्रयास कर चुका है। जिसे पुलिस प्रशासन और संत समाज के सहयोग से नाकाम किया गया। इसलिए पुलिस को जल्द से जल्द मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए।

Related Posts

अंग्रेजी शराब की कैंटीन में शराब पिने पिलाने को लेकर विवाद 05 व्यक्तियों को धरा

  दिनांक-15-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रुम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों में आपसी विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष आपस…

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *