आपदा प्रबन्धन के तहत जिला कार्यालय सभागर, रोशनाबाद में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याक्रम का आयोजन किया गया।

हरिद्वार -आपदा प्रबन्धन के तहत जिला कार्यालय सभागर, रोशनाबाद में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याक्रम का आयोजन किया गया। 
प्रशिक्षण में श्रीमती मीरा रावत, आपदा प्रबन्धन अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम समस्त प्रतिभागियों को जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की ओर से स्वागत किया गया एवं प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों ने अपना परिचय एवं कार्यक्षेत्र के विषय में अवगत कराया। 
श्रीमती मीरा रावत, आपदा प्रबन्धन अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कुल उपस्थित 23 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का उद्देशय, विजन-2020 के तहत सामाजिक संस्थाओं के द्वारा किये गये प्रशिक्षणों की समीक्षा की गयी तथा साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों की कार्य प्रगति हेतु बिन्दुओं को स्पष्ट किया गया।
 प्रशिक्षण में श्री राकेश जायसवाल, समन्वयक, आपदा प्रबन्धन केन्द्र, देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा बतौर मास्टर ट्रेनर प्रतिभाग किया गया। उनके द्वारा विजन-2020 के तहत आयोजित किये जा रहे प्रशिक्षणों के व्यवहारिक पक्ष को अधिक प्रभावी बनाये जाने हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। 
एस0डी0आर0एफ0 की टीम से हैड कान्सटेबल, श्री दिग्पाल लाल, हैड कान्सटेबल, उमेश भट्ट व कान्सटेबल, श्री दिनेश चन्द्र के द्वारा आपदा, आपदा प्रबन्धन व खोज एवं बचाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी, इसके अतिरिक्त एस0डी0आर0एफ0 टीम द्वारा विभिन्न प्रकार खोज एवं बचाव स्ट्रेचर आदि बनाने की भी जानकारी प्रदान की गयी। 
श्री अनिल सैनी, (ई0एच0एस0 केयर मिशन सोसायटी) द्वारा प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गयी, तथा इसके अतिरक्त ह्दयघात आने पर, चोट लगने पर, एक्सीडेन्ट होने पर किसी भी आपदा के दौरान व्यक्ति के जीवन को कैसे बचाया जा सकता हैं आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। किसी भी दृद्र्यटना की स्थिति में पीडित को किस प्रकार अस्पताल तक पहुचाना तथा क्या फस्ट ऐड दिया जाना, कैसे दिया जाना है प्रशिक्षण प्रदान किया गया, तथा उनके द्वारा आपदा के दौरान या किसी भी घटना के समय लोगों की जान बचाने हेतु उत्साहित किया गया।
प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हरिद्वार श्री बीर सिंह बुदियाल द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी के सम्बन्ध जानकारी ली। उन्होंने प्रतिभागियों से सी0पी0आर0, ह्दयघात आने पर व्यक्ति की किस प्रकार से जान बचायी जाय, के बारे में प्रतिभागियों से जानकारी प्राप्त की गयी, प्रतिभागियों द्वारा इसका प्रयोगात्मक प्रदर्शन करके जानकारी दी गयी । 
 श्रीमती मीरा रावत, आपदा प्रबन्धन अधिकारी, द्वारा उक्त आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के समबन्ध में फीड बैक लिखित प्राप्त तथा भविष्य में आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों को बैहतर बनाये जाने हेतु उनके सुझाव आदि प्राप्त किये गये एवं सभी प्रशिक्षण टीम व प्रतिभागियो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया गया। 

Related Posts

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

  *हरिद्वार, 17 मार्च 2026* बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *