भारतीय संस्कारों से ओतप्रोत आदर्श गृहिणी थी माता हीरा बेन-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार, 30 दिसम्बर– अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन के स्वर्गवास पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री महंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि दिवंगत माता हीरा बेन भारतीय संस्कारों से ओतप्रोत आदर्श गृहिणी थी। माता हीरा बेन ने अपनी सभी संतानों को उच्च संस्कार प्रदान किए और देश प्रेम की शिक्षा दी। माता से प्राप्त संस्कारों और शिक्षाओं पर चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास जैसी नीतियां लागू कर आमजन के कल्याण के लिए योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। दक्षेश्वर महादेव एवं मां गंगा स्वर्गीय हीरा बेन को स्वर्ग में स्थान दें। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज एवं कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि माता हीरा बेन द्वारा दिए गए मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को निरंतर नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। मां गंगा दिवंगत माता हीरा बेन को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज, महंत दामोदर दास, महंत रघुवीर दास, महंत गोविंद दास, महंत सूर्यमोहन गिरी, महंत कृष्णानंद आदि संतों ने भी दिवंगत माता हीरा बेन को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *