निर्धारित समय के पश्चात डीजे बजने पर डीजे एवं बैंकट हॉल संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की।

 

 हरिद्वार-बीती रात थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत ध्वनि प्रदूषण की सूचना पर कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस ने जगजीतपुर, मिस्सरपुर, बुद्धि माता के आसपास बने बैंकट हॉल में निर्धारित समय के पश्चात डीजे बजने पर डीजे एवं बैंकट हॉल संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की।

इस दौरान दो संचालकों का नगद चालान (₹ 5000/- प्रत्येक) तथा 3 संचालकों का कोर्ट चालान ₹10000/- प्रत्येक) किया गया। क्षेत्र के सभी डीजे संचालक/ बैंकट हॉल स्वामी/ बैंड वालों को चेतावनी दी गई की पुनः शिकायत मिलने पर भविष्य में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

संचालक जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई :-
1- तरुण कुमार पुत्र सलेखचंद्र निवासी फेरुपुर पथरी
2- राजकुमार पुत्र चमनलाल निवासी धनोरी थाना पिरान कलियर
3- साहिल पुत्र हुकम सिंह निवासी होली चौक कनखल
4- विकास चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी नूरपुर पंजनहेड़ी कनखल

Related Posts

बीएचईएल मध्य मार्ग में बाइक स्टंट और हुड़दंग करना पड़ा महंगा

रानीपुर  हरिद्वार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते एवं हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। हरिद्वार पुलिस…

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *