श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए राज्य की प्रगति, उन्नति एवं राज्य वासियों की खुशहाली की कामना की

हरिद्वार, 9 नवम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए राज्य की प्रगति, उन्नति एवं राज्य वासियों की खुशहाली की कामना की। गंगा में दुग्धाभिषेक कर उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि राज्य के लोगों के लंबे संघर्ष के बाद अलग राज्य के रूप में उत्तराखण्ड का गठन होने के बाद से ही प्रदेश निरंतर सफलता की ऊंचाईयों को छू रहा है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड जल्द ही देश का सबसे अधिक विकसित राज्य होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा हैं। भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। मां गंगा व मां मनसा देवी के आर्शीवाद से उत्तराखण्ड सबसे खुशहाल राज्य बनेगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने भी राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए लोगों की उन्नति व खुशहाली की कामना की। राज्य स्थापना दिवस पर अखाड़े के संतों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *