मुख्यमंत्री  श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए।

 

 देहरादून -मुख्यमंत्री  श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। सभी सचिव अपने विभागों की रिक्तयों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करायें। जिसमें सभी विभागों के कुल पदों का विवरण, वर्तमान में कार्यरत एवं रिक्त पदों का पूरा विवरण शामिल हो। सचिवालय में शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा नियमित रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए, जिसमें औद्योगिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। जिससे राज्य के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये विभागों की फाइलें शासन स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। इसका मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संज्ञान लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के जो अधियाचन आयोग को भेजे जाने हैं, उनका परीक्षण कर यथाशीघ्र भेजा जाए। अधियाचन भेजने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं भली भांति पूरी की जाये, ताकि भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आ सके। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किये जाए, यह सुनिश्चित करना भी विभागीय अधिकारियों का दायित्व है, इसके लिए विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार लाने होंगे। विभागीय उपयोगिता के दृष्टिगत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण प्रकृति पदों को शीघ्रता से भरे जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, डीजीपी श्री अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक श्री विनोद कुमार सिंघल, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेष बगोली, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, श्री सचिन कुर्वे, श्री बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, श्री रविनाथ रमन, डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक शिक्षा श्री बंशीधर तिवारी,शासन के अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *