विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयन्ती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शत्-शत् नमन् किया तथा सभी को शुभकामनायें दी

02 अक्टूबर,2022
 
हरिद्वार। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्री बृजेश कुमार तिवारी व उप जिलाधिकारी सुश्री नूपुर वर्मा  ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयन्ती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शत्-शत् नमन् किया तथा सभी को शुभकामनायें दी। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्री बृजेश कुमार तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन-दर्शन, देश को आजाद कराने में उनका योगदान, स्वदेशी आन्दोलन, डांडी यात्रा, भारत छोड़ो आन्दोलन आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा बताया गया, सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। 
इस मौके पर आनन्दमयी सेवा सदन, हरिद्वार की अध्यापिका-सुश्री वन्दना शर्मा एवं छात्राओं  ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों-रघुपति राघव राजा राम……, दे दी हमें आजादी खड्ग बिना ढाल…. आदि कर्णप्रिय भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं को इस अवसर पर पुरस्कार भी वितरित किये गए l
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री पुष्कर सिंह टोलिया, श्री नवल किशोर शर्मा, वीरेंद्र दत्त शर्मा व उपस्थित सभी कार्मिकों एवं आगन्तुकों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’भारत रत्न’’स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। 
 
 

 
 
 
 

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *