2-10-22 को नि:शुल्क आई कैंप का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से 5:00 बजे तक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद, (आनेकी) ब्लॉक बहादराबाद, हरिद्वार में किया जाएगा।

 
 हरिद्वार–  श्री अवध बिहारी ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉक्टर पूनम गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा2-10-22 को नि:शुल्क आई कैंप का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से 5:00 बजे तक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद, (आनेकी) ब्लॉक बहादराबाद, हरिद्वार में किया जाएगा। जिसमें मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की जाएंगी। साथ ही कैंप में जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मो का वितरणभी किया जाएगा और कैंप खत्म होने के बाद जरूरतमंद मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन भी निशुल्क कराया जाएगा.
 
अगर कैंप में मोतियाबिंद के मरीज निकलते हैं तो उनका ऑपरेशन ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क कराया जाएगा जिसके लिए ट्रस्ट द्वारा पांच विशेषज्ञ की एक टीम बनाई है जिसकी अध्यक्षता डॉ भीम सेमवाल फैमिली फिजिशियन ऐम्स कर रहे हैं इनके द्वारा निर्धारण किया जाएगा कि किस मरीज का ऑपरेशन संस्था द्वारा कराया जाएगा. बैठक में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रामेश्वर गॉड प्रशांत शर्मा रजत जैन एडवोकेट डॉक्टर भूपेंद्र दत्त शर्मा एडवोकेट सुनील चौधरी विद्या मंदिर के वाइस प्रिंसिपल सुरेंद्र त्यागी जी आदि मौजूद रहे

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति

  *हरिद्वार 01 मई 2026* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह अवगत कराया है कि पी सी पी एन डी टी अधिनियम के अंतर्गत चल रही मुखबिर योजना के…

श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं हेतु योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ

  श्री केदारनाथ धाम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आर. एस. पाल के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी डॉ. घनेंद्र वशिष्ठ के विशेष प्रयासों से समुद्र तल से 3000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *