कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा चोरी की तीन मोटरसाइकिलो सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

haridwar

रुड़की क्षेत्र में हो रही मोटरसाइकिल चोरियों की रोकथाम हेतुपुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की के कुशल प्रयवेषण व प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा तलाश माल मुल्जिमान की पतारसी सुरागरसी करते हुए घटनास्थल को आने जाने वाले रास्ते से सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया या जिससे काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। परिणाम स्वरूप दिनांक 16.09.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर
1- सुहेल पुत्र नौशाद निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर
2 .अयान पुत्र इनाम निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर
3. नासिर पुत्र तालिब निवासी पनियाला
को चोरी की मोटरसाइकिल सहित ईदगाह रोड से गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछताछ के उपरांत अन्य चोरियों की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदा तीन मोटरसाइकिलो में से दो मोटरसाइकिल थाना हाजा के मुकदमा अपराध संख्या 755/2022 तथा 757/2022 से संबंधित है । बरामद तीसरी मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है।अभि0गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त-
1- सुहेल पुत्र नौशाद निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर
2 .अयान पुत्र इनाम निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर
3. नासिर पुत्र तालिब निवासी पनियाला चंदापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार
बरामदगी का विवरणः-
1- 3 अदद मोटर साईकिल
पुलिस टीम का विवरणः-
1 ऐश्वर्य पाल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंग नहर
2- उ0नि0 अनिल बिष्ट
3- का0 इसरार अली
4- का0 विनोद बड़थ्वाल

Related Posts

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

गुरुकुल कांगड़ी के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया त्वरित खुलासा

हरिद्वार दिनांक 01.06.2026 की मध्य रात्रि में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ लेकर जा रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार युवकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *