एचईसी काॅलेज में ‘ओरियण्टेशन प्रोग्राम‘ का द्वितीय दिवस

एचईसी काॅलेज में ‘ओरियण्टेशन प्रोग्राम‘ का द्वितीय दिवस

आज एचईसी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में वर्तमान सत्र् 2022-23 में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के ‘ओरियण्टेशन प्रोग्राम‘ के क्रम में आज द्वितीय दिन बीएससी एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया और बीसीए के विभागाध्यक्ष व अन्य अध्यापकगणों से नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को परिचय कराया गया। कम्प्यूटर विभाग के अध्यापकगणों द्वारा छात्र-छात्राओं को दिनांक 22 सितम्बर से शुरू होने वाली कक्षाओं एवं समय सारणी से अवगत कराया गया।
आज द्वितीय दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ काॅलेज निदेशक- डा0 अंशुल शर्मा ने माॅ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। विभागाध्यक्ष डा0 सुशील कुमार ने ओरियण्टेशन कार्यक्रम में सम्मिलित नव-प्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत किया व पाठ्यक्रम सम्बन्धि जानकारी छात्रों को दी, साथ ही पाठ्यक्रमों की विवरणिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संस्थान के एनएसएस-कार्यक्रम अधिकारी श्री उमराव सिंह, शुभम शर्मा, आकांक्षा चैहान, डा0 तृप्ति अग्रवाल, रितु मोदी, अकांक्षा चैहान, नुपुर गर्ग आदि शामिल रहे।

Related Posts

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 16 मार्च 2026* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *