जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ, ग्राम पंचायत के सदस्यों, ग्राम पंचायत के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन हेतु 06 से 08 सितम्बर,2022 तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के तहत विकास खण्ड बहादराबाद एवं रूड़की की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय सर्व प्रथम बहादराबाद विकास खण्ड पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे ब्लॉक का भ्रमण किया तथा नामांकन की चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर एक-दो जगह और वैरिकेटिंग करने तथा आवश्यकतानुसार साइनेज(दिशा सूचक बोर्ड) लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि नामांकन के लिये आ रहे उम्मीदवार आसानी से सम्बन्धित काउण्टर आदि स्थानों तक पहुंच सकें।
बहादराबाद विकास खण्ड के पश्चात जिलाधिकारी विकास खण्ड रूड़की पहुंचे तथा उन्होंने वहां भी नामांकन की चल रही प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया एवं नामांकन के लिये स्थापित काउण्टरों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने नामांकन की व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया तथा अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि कोई भी दल अथवा व्यक्ति नामांकन के समय रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के 200 मीटर के अन्दर कोई भी वाहन कदापि नहीं लायेगा तथा इसके अतिरिक्त नामांकन के समय रिटर्निंग अधिकारी/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में केवल अभ्यर्थी, उसका प्रस्तावक एवं दो अन्य(कुल चार व्यक्ति) ही प्रवेश करेंगे, का कड़ाई से पालन कराया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी श्री पी0एल0 शाह, प्रशिक्षु आईएएस श्री आशीष मिश्रा, एसडीएम रूड़की श्री विजयनाथ शुक्ल, परियोजना निदेशक श्री विक्रम सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री आर.एस. धामी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *