माता अचला कपूर सरल स्वभाव की आदर्श नारी थी-स्वामी देवानंद सरस्वती

हरिद्वार, 30 अगस्त। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति सनी कपूर की माताजी दिवंगत अचला कपूर की श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों एवं संत समाज ने प्रेम नगर आश्रम में उन्हें नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान जूना अखाड़े के सचिव महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि स्वर्गीय अचला कपूर सरल स्वभाव एवं मधुर व्यवहार के लिए सभी के बीच एक आदर्श नारी के रूप में जानी जाती थी। उनके आकस्मिक निधन से कपूर परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। संत समाज उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना करता है और ईश्वर से यह कामना करता है कि दुख की इस घड़ी में कपूर परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की कृपा करें। स्वामी गिरिजानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने में नारी शक्ति का अहम योगदान है। स्वर्गीय अचला कपूर एक निर्भीक और साहसी महिला थी। जिन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों संघर्ष का सामना करते हुए अपने परिवार को संजोए रखा समाज में ऐसी परिश्रमिक महिलाओं की आवश्यकता है। जो समस्त परिवार एवं समाज को एकता के सूत्र में पिरोए रखें श्रद्धांजलि देने वालों में स्वामी देवानंद सरस्वती, स्वामी गिरजानंद सरस्वती, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, अनिल कुमार कुमार, ज्ञानेश कुमार, अनिल खुराना, संजय बहल, सतीश बंसल, गौरव चैधरी, जगदीश लाल पाहवा, विनय चैधरी, अजय कुमार कुमार, सुनील गुड्डू, करण मल्होत्रा, विमल आहुजा, राकेश वालिया, अनिल अरोड़ा, भगतराम, संजय ढींगरा, रिंकू खुराना, अतुल शर्मा, नीरज कुमार कुमार, राजू मल्होत्रा, सरदार रमणीक सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *