22 अगस्त, 2022 से 02 सितम्बर, 2022 तक आयोजित कल्याण शिविरों को अग्रिम आदेशों तक निरस्त किया

हरिद्वार l मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि कार्यालय जिलाधिकारी, हरिद्वार के पत्र संख्या सी- सी-1763 / स०क० / कल्याण शिविर आयोजन / 2022-23 दिनॉक 17 अगस्त, 2022 द्वारा दिनॉक 22 अगस्त, 2022 से दिनांक 02 सितम्बर, 2022 तक जनपद के समस्त विकास खण्ड / तहसील क्षेत्रान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाना था। वर्तमान में जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन का कार्य गतिमान है। इस क्रम में दिनॉक 20-8-2022 को क्षेत्र पंचायत प्रमुखों तथा प्रधान ग्राम पंचायतों के आरक्षण का अनन्तिम प्रकाशन हुआ है। पंचायत निर्वाचन में जनपद के अधिकतर  अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यस्त होने के कारण उनका इन शिविरों में प्रतिभाग किया जाना सम्भव नही है।
 
अतः दिनॉक 22 अगस्त, 2022 से 02 सितम्बर, 2022 तक आयोजित कल्याण शिविरों को अग्रिम आदेशों तक निरस्त किया जाता है। आगामी समय में आयोजित होने वाले शिविरों की सूचना से पृथक से अवगत करा दिया जायेगा

Related Posts

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत ने अवगत कराया

  *हरिद्वार 17 मई 2026* जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत ने अवगत कराया कि भारतीय योग संस्थान सामुदायिक केंद्र रोशनाबाद हरिद्वार में आज प्रातः 5.30 बजे 05 दिवसीय…

कुंभ मेला-2027 : तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन योजनाओं का निरीक्षण और मौके पर समीक्षा का सिलसिला जारी

  *हरिद्वार, 16 मई 2026* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेला प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *