जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने 15 अगस्त 2022 के अवसर पर जनपद के समस्त आबकारी अनुज्ञापनों के बन्द रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है।

देहरादून 10 अगस्त–  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने 15 अगस्त 2022 के अवसर पर जनपद के समस्त आबकारी अनुज्ञापनों के बन्द रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून के समस्त मदिरा एवं स्प्रिट के अनुज्ञापियों को निर्देशित किया है कि 15 अगस्त 2022 को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड आबकारी (मदिरा फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन) नियमावली 2001 के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के अन्तर्गत समस्त अनुज्ञापनों को पूर्णतया बन्द रखेंगे। अनुज्ञापियों को इस बन्दी का कोई प्रतिफल नहीं दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को ओदशों का अनुपालन करवाते हुए समस्त आबकारी निरीक्षको को अपने-अपने क्षेत्रों में समस्त अनुज्ञापनों को 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूर्णतया (सील) करने के निर्देश दिए। समस्त क्षेत्राधिकारियों/थानाध्यक्षों  को अवैध रूप से होने वाली मदिरा की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Related Posts

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 16 मार्च 2026* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *