लोक कल्याण के लिए भगवान शिव के निमित्त निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का विशेष अनुष्ठान

हरिद्वार, 3 अगस्त। लोक कल्याण के लिए भगवान शिव के निमित्त निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का विशेष अनुष्ठान निरंतर जारी है। अनुष्ठान के दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का श्रंग्रार कर अभिषेक किया और फलों का भोग अर्पित किया। बुधवार को यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे व उनकी धर्मपत्नि ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य मे भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विश्व कल्याण की कामना करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना व अभिषेक अमोघ फल प्रदान करते हैं। शिव कृपा से भक्त के सभी कष्ट व संकट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक कार्य सफल होता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि कण-कण में वास करने वाले भगवान शिव की आराधना के लिए श्रावण मास को श्रेष्ठ माना गया है। उन्होंने कहा कि पूरा संसार शिव में ही समाहित है। भगवान शिव ही सृष्टि का आदि और अंत हैं और शिव कृपा अनन्त है। श्रद्धालु भक्तों को महादेव शिव के साथ आदि शक्ति माता पार्वती का पूजन व ध्यान भी अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजन व दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शिव शक्ति की सम्मिलित कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी रघुवीरानन्द, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, महंत लालबाबा, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी अनुरागी महाराज, पुजारी सुधीर पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *