शिव मंदिर की भूमि को असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जाने का प्रयास किए जाने पर मंदिर की भूमि को बचाने की गुहार लगाई

 

 

हरिद्वार, 18 जुलाई। प्राचीन शिव मंदिर जगजीतपुर पीठ बाजार के व्यवस्थापक कुलदीप चैधरी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से शिव मंदिर की भूमि को असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जाने का प्रयास किए जाने पर मंदिर की भूमि को बचाने की गुहार लगाई है। मायापुर स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी स्थित चरण पादुका मंदिर में व्यवस्थापक कुलदीप चैधरी ने ग्राम वासियों के साथ अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि प्राचीन शिव मंदिर वर्षों से ग्राम वासियों के तत्वाधान में सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। लेकिन गांव के ही कुछ लोग संपत्ति कब्जाने की नीयत से मंदिर की भूमि को हड़प कर खुदबुर्द करना चाहते हैं। उन्होंने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से मांग की है कि देवभूमि उत्तराखंड हरिद्वार में धार्मिक संपत्तियों को लेकर रोजाना कोई ना कोई विवाद होता रहता है। ऐसे में वह इस मामले को संज्ञान में लेकर असामाजिक तत्वों से मंदिर की भूमि की रक्षा करें और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए प्रशासन को भी सचेत करें। जो समाज में विद्वेष पैदा कर बिना वजह विवाद को तूल दे रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें आश्वासन दिया कि मंदिर की भूमि पर किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा और मंदिर का संचालन जिस प्रकार भली-भांति हो रहा है। वैसा ही होता रहेगा और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के लिए जल्द ही प्रशासन से वार्ता की जाएगी ताकि ऐसे लोग अपने मंसूबों में कामयाब ना हो सके और समाज में विद्वेष ना फैले। कुलदीप चैधरी की और से मंदिर की भूमि कब्जाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ जगजीतपुर चैकी में शिकायत दर्ज करायी गयी है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *