आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब प्रदेश में ही मिल सकेगी किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार हेतु प्रमुख बीमारियों में अब किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा भी शामिल हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने योजना के तहत देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल को किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति दे दी है।

बता दें कि प्रदेश में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत 25 प्रमुख बीमारियों के 1600 पैकेजों के माध्यम से पांच प्रतिवर्ष प्रति परिवार मुफ्त उपचार की व्यवस्था दी गई है। किडनी प्रत्यारोपण के मामले में अब मरीजों को प्रदेश में ही सुविधा मिल सकेगी उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

मरीजों की जरूरत को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने किडनी प्रत्यारोपण को योजना के अंतर्गत प्रमुख बीमारियों में शामिल करने का अनुमोदन किया था, वहीं महंत इंद्रेश अस्पताल ने किडनी प्रत्यारोपण को अपनी विशेषज्ञता में रखा है। उसे अब राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से अनुमोदन मिल गया है। प्रदेश के महंत इंद्रेश अस्पताल में आयुष्मान योजना के मरीजों को यह सुविधा मिल जाएगी। आयुष्मान योजना के अंतर्गत यह सुविधा बेहद अहम होगी, लाभार्थियों को अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा।

Related Posts

द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

  देहरादून/ हरिद्वार, 23 जून। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक विशेष योग एवं आरोग्य…

गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून,  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *