हरेराम आश्रम में रौपे रूद्राक्ष के 21 पौधे

हरिद्वार, 17 जुलाई। कनखल स्थित श्री हरेराम आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने हरेला पर्व के अवसर पर आश्रम परिसर में रूद्राक्ष के 21 पौधों का रोपण किया और आश्रम में उपस्थित श्रद्धालु संगत से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। जो हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और प्रकृति और मानव के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। हम सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। ताकि वातावरण स्वच्छ रहे और व्यक्ति चिरायु जीवन व्यतीत कर सके। स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि आज बढ़ते औद्योगीकरण और जनसंख्या के कारण मानव और प्रकृति के बीच असंतुलन पैदा होता जा रहा है। अत्यधिक पेड़ों का कटान मानव जाति के लिए खतरा पैदा कर रहा है। हम सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा और अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाने का अवश्य ही प्रण लेना होगा। तभी भविष्य में हम अपनी पीढ़ियों की रक्षा कर सकेंगे। कावड़ मेला ड्यूटी के सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि श्रावण मास वृक्षारोपण का सबसे उत्तम समय है। पेड़ पौधे हमें स्वच्छ वायु, फल, सब्जी इत्यादि प्रदान करते हैं। बिना पेड़ पौधों के मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसीलिए सभी को जागरूक होकर पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। महंत नामदेव सिंह महाराज एवं महंत कृष्ण मुनि महाराज ने कहा कि यदि पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। तो व्यक्ति का जीवन भी बीमारियों से मुक्त रहेगा। वृक्षारोपण और प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए हमें अभी से जागरूक होना होगा। ताकि भविष्य में प्राणवायु ऑक्सीजन की कमी ना हो और कोरोना काल में हजारों व्यक्ति की मृत्यु ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई। इससे भी समाज को सबक लेना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर कांवड़ मेला सेक्टर मजिस्ट्रेट मुनेश कुमार सैनी, दिनेश कुमार बनर्जी, भाजपा नेत्री अनिता शर्मा, स्वामी कृष्ण मुनि, महंत केशव मुनि, समाजसेवी जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *