राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का शुभारंभ ।

 
 
 हरिद्वार 11 जुलाई 202–  राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड मध्यान भोजन योजना द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना” के अन्तर्गत छात्रों को आँचल सुगंधित मीठा स्किम्ड दूध का वितरण प्रारंभ किया गया ।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में SMC अध्यक्षा श्रीमती मोनिका द्वारा छात्रों को दूध वितरण कर योजना का शुभारंभ किया गया । मोनिका द्वारा  आँचल अमृत योजना को सरकार द्वारा छात्रों के स्वास्थ हित मे अच्छा कदम बताया गया । प्रभारी प्रधानाध्यपक प्रवीण कपिल ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत सप्ताह में एक बार प्राथमिक के प्रत्येक छात्र को 100 मिली दूध दिया जाएगा । इस अवसर पर SMC अध्यक्ष के अतिरिक्त विद्यालय स्टाफ में श्रीमती शशि श्रीवास्तव, श्रीमती कविता धीमान, श्रीमती अनुभा जैन, श्रीमती  शिखा वशिष्ठ, श्रीमती शिखा चौहान उपस्थित रहे  ।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *