राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने रुड़की, हरिद्वार में हुई दुष्कर्म की घटना की पीड़िता माँ व 6 वर्षीय बेटी से मुलाकात की। 

हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष महोदया सुश्री कुसुम कण्डवाल ने शुक्रवार को पिरान कलियर, रुड़की, हरिद्वार में हुई दुष्कर्म की घटना की पीड़िता माँ व 6 वर्षीय बेटी से मुलाकात की। 
अध्यक्ष कुसुम कंडवाल राज्य महिला आयोग द्वारा गठित जांच समिति के साथ रुड़की स्थित उप जिला चिकित्सालय में पहुँची। जांच समिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी, वन स्टॉप सेन्टर मौके पर उपस्थित रहे। वहां उपचार के लिए भर्ती रेप पीड़िता महिला व बेटी से अध्यक्ष महोदया सुश्री कुसुम कंडवाल ने बातचीत की व घटना की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने उसके परिवार संबंधी जानकारी भी ली। वहां उपस्थित लोगों द्वारा यह बताया गया कि वह महिला अपनी बेटी को लेकर कलियर रैन बसेरे में रहती थी। आयोग की मा०अध्यक्ष ने उप जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर उसके स्वास्थ्य के बारे में जाना, जिन्होंने कहा की वह अब स्वस्थ है, उसका उपचार हो चुका है। उस के रहने के स्थान की चिंता करते हुए आयोग की मा०अध्यक्ष ने महिला से मौके पर बात की कि उसकी व उसकी 6 वर्षीय बेटी की सुरक्षा व देखभाल हेतु नारी निकेतन भेजने की बात कही, जिस पर महिला राजी है। 
अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने तत्काल जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र लिख कर उस महिला को नारी निकेतन देहरादून भेजने की कार्यवाही के लिए कहा ताकि उस महिला व 6 वर्षीय बेटी का भविष्य खतरे में न रहे।
यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी, वन स्टॉप सेन्टर ने दी।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *