माॅरीशस, कांगो व ब्रुकिनफासो के राजदूतों ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद

हरिद्वार– माॅरिशस के राजदूत शांतिबाई हनुमानजी, कांगो के डिप्टी एम्बेसडर गामवाला, कांउसल नियांगा नबोला, ब्रुकिनाफासो के कांउसल काउलीबेली डी हार्वे, जीटीटीसीआई के संस्थापक अध्यक्ष गौरव गुप्ता, लायंस क्लब दिल्ली कोषाध्यक्ष कपिल खंडेलवाल, नीती गक्खड़, वेद प्रकाश आदि ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सभी को मां की चुनरी व नालियल भेंटकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन व पूजन के लिए आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति का अनुसरण कर रही है। माॅरीशस में भी लाखों अनुयायी भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म का पालन करते हुए दीपावली, होली सहित सभी पर्वो को उत्साहपूर्वक मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ने हमेशा ही देश दुनिया का मार्गदर्शन करते हुए शांति का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, लालबाबा, स्वामी अनुरागी महाराज, पंडित प्रमोद पांडे, पंडित विवेकानंद ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *