मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति को नुकसान पहुंचाया है अभी कोरोना की बीमारी इस बात का प्रमाण है सत्यदेव आर्य

  हरिद्वार-नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में गंगा गांव भोगपुर, मोहनपुरा, बड्डीटीप, खानपुर, ज्वालापुर, अजीतपुर में गंगादूतों के द्वारा फलदार पौधे रोपित किये गए। इस अवसर पर DYO श्री हिमांशु सिंह जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है ऐसे में यदि आज हम सजग होकर आगे नही आये तो स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी, नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य ने कहा कि मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति को नुकसान पहुंचाया है अभी कोरोना की बीमारी इस बात का प्रमाण है कि प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर मनुष्य ने स्वंय के लिए संकट खड़ा कर लिया है इसलिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए जिससे प्रत्येक नागरिक स्वस्थ जीवन जी सके।
स्पेयरहेड रोहित, अंजली रानी, योगेश, दीपक, कुलविंदर, सदक्ष, पंकज  एवं गंगादूतों ने अपने अपने युवा मंडलों में बृक्षारोपण किया एवं लोगों से उनकी देखभाल करने की भी अपील की गई

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *