Popular Posts

अब 15 दिन के भीतर प्राधिकरण में नक्शे पास होंगे-श्री प्रेम चन्द अग्रवाल मा0 मंत्री

हरिद्वार: श्री प्रेम चन्द अग्रवाल मा0 मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना, एवं पुनर्गठन ने  हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किये जाने वाले, हरिद्वार के बहादराबाद स्थित, पण्डित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान का, भूमि पूजन एवं शिलान्यास मंत्रोच्चारण के बीच किया। 
भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मा0 कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने सभी को शुभकामनायें देते हुये कहा कि यहां अब 97.05 लाख रूपये की लागत से दीन दयाल उपाध्याय पार्क का निर्माण होगा, जो तीन माह में बनकर तैयार हो जायेगा l उन्होंने कहा कि हम समस्या बढ़ाते नहीं, बल्कि समाधान करते हैं। 
मा0 कैबिनेट मंत्री ने एचआरडीए का जिक्र करते हुये कहा कि अब 15 दिन के भीतर प्राधिकरण में नक्शे पास होंगे तथा नक्शा पास कराने मंे अगर कोई आपत्ति है, तो उसे एक बार में ही बता दिया जाये एवं उसका निराकरण होने के बाद कोई आपत्ति नहीं लगनी चाहिये। मा0 विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान द्वारा शिवालिक नगर के सी0आई0एस0एफ0 चौक से अटल तिराहे तक डिवाइडर व सड़क चौड़ीकरण की मांग पर मा0 मंत्री जी ने घोषणा की कि इसका कार्य जल्दी ही कराया जायेगा। 
मा0 कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुये कहा कि यदि कहीं से भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होती है, तो शिकायत सही पाये जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी क्षेत्र में अगर अवैध निर्माण मिलता है, तो पहले उस क्षेत्र के जेई तथा सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी उसके बाद अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जहां तक नक्शा पास कराने आदि का शुल्क कम कराने की बात है, जब हम शुल्क देंगे, तभी तो नये-नये निर्माण कार्य होंगे। 
आगामी बजट का जिक्र करते हुये श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हमने बजट के सम्बन्ध में हितधारकों एवं सभी से सुझाव आमंत्रित किये थे, जिसके परिणाम काफी उत्साहजनक रहे। काफी महत्वपूर्ण सुझाव बजट के सम्बन्ध में प्राप्त हुये हैं। 
मा0 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक लाख चौरासी हजार गरीब श्रेणी में आने वाले परिवारों को साल में तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध कराने का बड़ा फैसला लिया है। 
कार्यक्रम को रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने सम्बोधित करते हुये कहा कि इस उद्यान का भूमिपूजन एवं शिलान्यास क्षेत्रवासियों के लिये प्रसन्नता का विषय है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से भी मा0 कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया। 
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए श्री विनय शंकर पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पण्डित दीन दयाल उपाध्याय उद्यान की रूपरेखा के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डालते हुये बताया कि इस स्थल का समतलीकरण किया जायेगा, चार दीवारी में मुख्य रोड साइड रेलिंग एवं बैक साइड चैन लिंकिंग का कार्य किया जायेगा, पार्क के अंदर फुटपाथ का निर्माण किया जायेगा, ओपन एरिया में लैंड स्केलिंग, ग्रासिंग एवं वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा, स्थल पर सौन्दर्यीकरण के अंतर्गत गजीबो का निर्माण किया जायेगा, स्थल पर बेंचिज/सोलर पोल लाइट लगाये जायेंगे, प्रस्तावित उद्यान के अंतर्गत ग्राउंड कवर, फ्लावरिंग, बेड हेंिजंग/एंिजंग आदि का कार्य किया जायेगा, स्थल के सौन्दर्यीकरण के उपरांत रख-रखाव की भी व्यवस्था की जायेगी, रख-रखाव हेतु पी.पी.पी. मोड के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी तथा स्थल के सौन्दर्यीकरण की समुचित व्यवस्था की जायेगी। 
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मा0 कैबिनेट मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री काशीनाथ, श्री सुशील चौहान, श्री नागेन्द्र राणा, श्री अम्बरीक्ष शर्मा, श्री आशुतोष चक्रपाणि, श्रीमती पूनम चौहान, श्री मोहित चौहान, एचआरडीए सचिव श्री उत्तम सिंह चौहान, उद्यान अधिकारी श्री आशा राम जोशी, उद्यान अधीक्षक श्री कामेश्वर राठी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *