समस्त धर्मगुरूओं एवं संत समाज को एकजुट होकर हिंदू धर्म स्थलों के संरक्षण संवर्द्धन के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए।-महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि

राष्ट्रविरोधी ताकतों को मूंहतोड़ जवाब देने के लिए एक मंच पर आएं सभी धर्माचार्य-महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि
हरिद्वार– हरेराम आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कपिलमुनि महाराज ने कहा कि जिस प्रकार पुरातत्व विभाग की खोज द्वारा राम मंदिर का सच उजागर हुआ है। उसी प्रकार ज्ञानवापी मंदिर और अन्य प्राचीन मंदिरों को तोड़कर बनायी गयी मस्जिदों का सच भी देश की जनता के सामने आना चाहिए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी कपिलमुनि महाराज ने कहा कि भारत समस्त धर्मगुरूओं एवं संत समाज को एकजुट होकर हिंदू धर्म स्थलों के संरक्षण संवर्द्धन एवं भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से जुड़ी प्राचीन परंपरांओं के विसतार के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। स्वामी कपिलमुनि महाराज ने कहा कि एक बड़ी साजिश के तहत सनातन धर्म पर कुठाराघात कर देश की संप्रभुता को खंडित करने का कार्य किया जा रहा है। जिसे संत समाज कभी कामयाब नहीं होने देगा। राष्ट्रविरोधी ताकतों को मूंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी धर्माचार्यो को एक मंच पर आना होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। आज पूरा विश्व भारत को अपना भाई मानता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संत समाज अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए चर्चा करेगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *