राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में प्रतिभा दिवस / मातृत्व दिवस की धूम ।

Haridwar

आज दिनांक 21 मई 2022 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में प्रतिभा दिवस मातृत्व दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ने, लिखने के साथ साथ मेहंदी प्रतियोगिता , कविता पाठ, गीत आदि की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । प्रतिभा दिवस पर माताओं के मध्य भी कुर्सी दौड़ व बेस्ट माता जैसी प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमे छात्रों व माताओं द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया ।
बेस्ट माता का पुरुस्कार श्रीमती मीरा को दिया गया । स्टाफ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय छात्रों व माताओं को पुरुस्कार दिए गए । छात्रों द्वारा अपनी माताओं का पुष्प भेंट कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
प्रतिभा दिवस पर उपस्तिथ SMC पदाधिकारी व सदस्यों सहित छात्रों की माताओं ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंसा की व छात्रों की प्रगति से संतुष्टि दिखाई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता SMC अध्यक्ष श्रीमती मोनिका द्वारा की गई व संचालन प्रभारी प्रधानाध्यपक प्रवीण कपिल द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया व सभी को जलपान कराया ।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ प्रवीण कपिल, शशि श्रीवास्तव, कविता धीमान, अनुभा जैन, शिखा वशिष्ठ, शिखा चौहान सहित कभी संख्या में छात्रों की माताएं उपस्तिथ रही ।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *