सोमवार को (अवकाश की स्थिति को छोड़कर) सभी अधिकारीगण अपने कार्यालय कक्ष में जन सामान्य/जन प्रतिनिधियों से भेंट हेतु सुलभ रहेंगे।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव एवं प्रभारी सचिवों को निर्देश दिये हैं कि शासन/सचिवालय स्तर पर सोमवार को कोई बैठक (तात्कालिकता के दृष्टिगत अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर) आहुत नही की जायेगी। सोमवार को (अवकाश की स्थिति को छोड़कर) सभी अधिकारीगण अपने कार्यालय कक्ष में जन सामान्य/जन प्रतिनिधियों से भेंट हेतु सुलभ रहेंगे। शासन/सचिवालय स्तर के अधिकारियों के द्वार जन सामान्य से भेंट एवं जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सुलभ रहने के निमित सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है। 
इसके साथ ही मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि जिलाधिकारियों एवं फील्ड स्तरीय अधिकारियों के द्वारा अपने कार्य क्षेत्रान्तर्गत जन सामान्य से भेंट, क्षेत्र भ्रमण एवं विभिन्न कार्यों के सुचारू संचालन को सुगम बनाने के लिये शासन स्तरीय अधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारियों/फील्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक/वीडियो कान्फ्रेंस सप्ताह के दौरान मंगलवार एवं गुरूवार (अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर)  को ही आहुत की जायेंगी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *