विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन के परिवहन करते वाहनों पर छापेमारी की कार्यवा

देहरादून।  जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने खनन कड़ी कार्यवाही करने तथा अवैध, अवैध परिवहन एवं भंडारण पर नियमित छापेमारी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन के परिवहन करते वाहनों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। 9 वाहन सीज किये गये जिनमें  7डम्पर और 2 टेªक्टर शामिल है। टीम द्वारा 3 वाहनों को  हिमाचल की ओर व 3 वाहन लांघा रोड़ 2 झाझरा में तथा 1 वाहन सेलाकुई में पकड़ा गया। सभी वाहनों को थानों एवं तहसील परिसर में खड़ा किया गया है जिन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है। 
 
इसी प्रकार अन्य वाहन खनन सामग्री निर्धारित रूप के विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना लगभग 5 लाख का अर्थदंड लगाया गया है। टीम में तहसीलदार विकासनगर, जिला खान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सहित राजस्व विभाग के कार्मिक शामिल रहे।
जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में अवैध खनन, खनन के अवैध  परिवहन एवं भण्डारण पर नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है तथा भविष्य मे इस प्रकार की कार्यवाही गतिमान रहेगी

Related Posts

SSP “नवनीत सिंह” के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में गोकशी व पशु क्रूरता करने वालों पर का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

*हरिद्वार पुलिस*   माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले…

फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, पुलिस ने उठाया पर्दा

रुड़की* हरिद्वार दिनांक 19.12. 2024 को वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा नाम रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 754/24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *