नामित किये गए यात्रा मजिस्टेªट/नोडल अधिकारी को ऋषिकेश में नियमित रूप से अपना कैम्प व रात्रि प्रवास बनाये रखने के निर्देश दिए

देहरादून – जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा के प्रारम्भ होने के फलस्वरूप ऋषिकेश में यात्रा सम्बन्धी वाहनों को निर्धारित समय के पश्चात आवागमन से प्रतिबन्धित रखने तथा इन वाहनों में क्षमता के अनुरूप ही सवारियों की सुनिश्चिता एवं होटलों, विश्राम/ अतिथि गृहों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा किये जाने की अनिवार्यता तथा यात्रियों/पर्यटकों  की सुगमता के लिए सम्बन्धित विभागों से उत्कृष्ट समन्वय बनाये रखने हेतु डिप्टी कलक्टर/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून शैलेन्द्र सिंह नेगी को यात्रा मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नामित किये गए यात्रा मजिस्टेªट/नोडल अधिकारी को शैलेन्द्र सिंह नेगी को ऋषिकेश में नियमित रूप से अपना कैम्प व रात्रि प्रवास बनाये रखने के निर्देश दिए। इस निमितत यात्रा मजिस्टेªट को यात्रा अवधि के दौरान वह सभी अधिकार प्रदत्त होंगे जो उप जिला मजिस्टेªट में निहित है। उन्होनंे यात्रा से सम्बन्धित क्षेत्रीय विभागीय अधिकारियों यथा परिवहन, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा, पुलिस, राजस्व, नगर निगम, जिला पंचायत, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, स्वास्थ्य, दूरसंचार, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, डीजीबीाअर, सुलभ इन्टरनेशनल सोशल सर्विस अदि विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों यात्रा मजिस्टेªट से समन्वय बनाने के निर्देश दिए

Related Posts

एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह जून की अपराध गोष्ठी पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में संपन्न

हरिद्वार आज दिनांक 23.07.2026 को सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह जून की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। कप्तान नवनीत सिंह द्वारा अपराध गोष्ठी की…

दूसरे दिन भी जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान

    *हरिद्वार 23 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *