वर्तमान माह से उचित दर विक्रेताओं की दुकान से बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन (मशीन पर अंगूठा लगाकर) के माध्यम से ही उपरोक्त खाद्यान्न प्राप्त करें-जिला पूर्ति अधिकारी

 हरिद्वार–: जिला पूर्ति अधिकारी श्री के0के0अग्रवाल ने सर्व साधारण को सूचित करते हुये अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्राथमिक परिवार (सफेद कार्डधारकों), अन्त्योदय परिवार (गुलाबी कार्डधारकों) तथा राज्य खाद्य योजना (पीला कार्डधारकों) को खाद्यान्न का वितरण शत-प्रतिशत ऑनलाईन बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से किये जाने की अनिवार्यता है।
श्री अग्रवाल ने जनपद के समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वर्तमान माह से उचित दर विक्रेताओं की दुकान से बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन (मशीन पर अंगूठा लगाकर) के माध्यम से ही उपरोक्त खाद्यान्न प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी भी असुविधाओं से बचा जा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि राशनकार्ड धारकों के पोषण हेतु ‘‘मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना‘‘ के अन्तर्गत जनपद में चना दाल 02 किलोग्राम प्रति कार्ड, 57.00 (सत्तावन) रूपये प्रति किलोग्राम की दर से समस्त योजनाओं के राशन कार्डधारकों हेतु प्राप्त हुयी है, जिसका वितरण राशन कार्डधारकों को उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से इस माह वितरण किया जा रहा है। उन्होंने समस्त राशन कार्डधारकों से अनुरोध किया है कि वे अपने से सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से योजनावार खाद्यान्न के साथ-साथ 02 किलोग्राम चना दाल भी प्राप्त करें

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चले एसआईआर कार्य का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील कार्यालय रुड़की में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं…

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर

  *हरिद्वार, 29 अगस्त, 2026* जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे       और विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *