हनुमान जयंती शोभायात्रा में शामिल भक्तों पर पत्थरबाजी करना बहुत चिंताजनक है-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज

हरिद्वार, 17 अप्रैल। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि कहा कि हनुमान जयंती शोभायात्रा में शामिल भक्तों पर पत्थरबाजी करना बहुत चिंताजनक है। कुछ विदेशी शक्तियां देश का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं। जिनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि धर्म के नाम पर नफरत फैलाना उचित नहीं है। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। विदेशी शक्तियां भारत की एकता व भाईचारे को खराब करना चाहती हैं। धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। केंद्र व राज्य सरकारों को ऐसी घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग एकता व भाईचारे के साथ रह रहे हैं। सामाजिक एकता व भाईचारा ही भारत की ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। भारत की प्रगति रोकने के लिए कुछ विदेशी ताकतें देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही हैं। सरकार को ऐसी ताकतों को मूंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने सभी धर्मगुरूओं से शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग भटक रहे हैं, उन्हें अपनी संस्कृति की और अग्रसर करें। सभी के सहयोग से भारत जल्द ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा।

  • Related Posts

    एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

    दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

    राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

    हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *