मनोकामना पूर्ति के लिए वृक्षों में गांठ भी बांध रहे श्रद्धालु-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार– नवरात्रों में मां मनसा देवी मंदिर में दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु मां मनसा देवी के दर्शन करने के साथ मनोकामना पूर्ति के लिए मंदिर परिसर में स्थित वृक्षों में गांठ भी बांध रहे हैं। मान्यता है कि गांठ बांधने पर मां मनसा देवी कृपा से मनोकामना अवश्य पूरी होती है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने बताया कि मां की शक्ति की बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। मां भगवती की कृपा जिस भक्त पर हो जाती है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालु भक्त मंदिर परिसर में स्थित वृक्षों पर कलावे या माता की चुनरी से गांठ लगाते हैं। श्रद्धाभाव से आराधना करने वाले भक्त की प्रत्येक मुराद मां मनसा देवी अवश्य पूरी करती हैं। मुराद पूरी होने पर श्रद्धालु भक्त बांधी गयी गांठ को खोलकर मां मनसा देवी की कृपा के लिए उनका आभार व्यक्त हैं। उन्होंने कहा कि लोकल्याण व देश में सुख समृद्धि तथा शांति के लिए अष्टमी व नवमी पर मां मनसा देवी मंदिर में विद्वान पंडितों द्वारा विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा तथा देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर नवरात्र अनुष्ठान का पारायण किया जाएगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *