देवी भगवती परम् कल्याणकारी हैं -स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार– नवरात्र के पहले दिन श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में विशेष अनुष्ठान शुरू किया गया। नौ दिन चलने वाले विशेष अनुष्ठान में भगवती के सभी नौ स्वरूपों की विशेष पूजा की जाएगी। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवी भगवती परम कल्याणकारी हैं। विधि विधान व नियमित रूप से भगवती का पूजन व आराधना करने से श्रद्धालु भक्तों को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। देवी की कृपा से भक्तों के सभी संकट व कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नौ दिन तक निरंतर चलने वाले विशेष अनुष्ठान का समापन नवमी को कन्या पूजन कर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते दो वर्ष से अनुष्ठान का आयोजन सूक्ष्म रूप से किया जा रहा था। कोरोना से राहत मिलने पर इस वर्ष भव्य रूप से अनुष्ठान किया जा रहा है। आम लोग भी अनुष्ठान मे सम्मिलित होकर मां भगवती की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *