कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

 हरिद्वार – श्री प्रेम चन्द अग्रवाल मा0 मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना, एवं पुनर्गठन बृहस्पतिवार को हरिद्वार भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने कनखल स्थित दिव्य योग मन्दिर, पतंजलि आश्रम में आचार्य बालकृष्ण जी से शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे कनखल स्थित हरिहर आश्रम एवं शंकराचार्य आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने क्रमशः आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि जी महाराज एवं जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से भी शिष्टाचार भेंट की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
मा0 कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का दिव्य योग मन्दिर, पतंजलि आश्रम, हरिहर आश्रम तथा शंकराचार्य आश्रम पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इन अवसरों पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग,एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *