श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देहरादून स्थित उनके आवास पर जाकर शुभकामना दी

हरिद्वार– अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देहरादून स्थित उनके आवास पर जाकर मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं प्रदान कर और शॉल ओढ़ाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि एक युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में जो अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उसी के दम पर सरकार दोबारा सत्ता में आई है और उत्तराखंड का इतिहास बदला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजनीतिक लाभ तो मिला ही है। साथ ही केंद्र और राज्य का समन्वय उत्तराखंड के विकास के लिए एक अच्छा माध्यम साबित होगा। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी की कार्यकुशलता के चलते कम समय में ही उत्तराखंड वासियों ने उनको पसंद किया है। अब उन्हें उत्तराखंड का समग्र विकास करके यहां की जनता का विश्वास जीतना है। पलायन और रोजगार जैसे अहम मुद्दों को हल करना ही उनकी प्राथमिकता होगी और समस्त संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है। श्रीपंच निर्मोही अखाड़े के सचिव महंत गोविंद दास महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता राजसत्ता की मार्गदर्शक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संतांे के प्रेमी हैं और सनातन परंपराओं को मानने वाले हैं। देवभूमि उत्तराखंड के लिए पुष्कर सिंह धामी जैसे मुख्यमंत्री सर्वप्रिय हैं। भाजपा सरकार पूरे देश में लगातार विकास की योजनाएं लागू कर रही है। जिस से प्रभावित होकर संपूर्ण देशवासी भाजपा में आस्था जता रहे हैं। पीएम मोदी की रीति नीति से प्रभावित होकर विदेश के लोग भी भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं। जो समस्त देशवासियों के लिए गौरव की बात है। इस दौरान महंत गोविंद दास महाराज ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शॉल ओढ़ाकर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। इस दौरान महंत अमित दास, समाजसेवी ओमकार जैन भी उपस्थित रहे।

Related Posts

स्वच्छता व अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर नगर आयुक्त सख्त, दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार। दिनांक 05-05-2026 को नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाटों एवं क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…

जनपद में पी सी पी एन डी टी एक्ट का कढ़ाई से पालन किया जाए जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 05 मई 2026* जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम का सकती से पालन कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *