शहीद दिवस पर आप कार्यकर्ताओं ने दी भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि

हरिद्वार— शहीद दिवस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगतसिंह चैक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आप नेता संजय सैनी ने कहा कि आज का दिन प्रत्येक देशवासी के लिए अहम है। आज के दिन ही देश को गुलामी से आजाद कराने के लिए सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा दी गयी। क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत से देश का युवाओं को प्रेरणा मिलती है। सभी अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने-अपने स्तर से देश की प्रगति में योगदान करना चाहिए। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि युवाओं को सरदार भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शहीदों के सपनो के भारत का निर्माण करने में सहयोग करना चाहिए। पुष्प अर्पित करने वालों में जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती, संगठन मंत्री तनुज शर्मा, श्रवण गुप्ता, आशीष गौर, मयंक गुप्ता, प्रवीण कुमार, शाहीन, अशरफ, किरण कुमार दुबे, ममता सिंह, एडवोकेट सचिन बेदी, विशाल सैनी, संजय गौतम, विकास सैनी, अर्जुन सिंह, राकेश कुमार, विशाल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी अवसर पर आज पार्टी की और से शर्बत भी वितरित किया गया।

Related Posts

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

  *हरिद्वार, 17 मार्च 2026* बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन…

स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह

दिनांक-17.03.2026 हरिद्वार आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की वार्षिक स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ जो कि दिनांक 25 व 26 फरवरी को सम्पन्न हुई थी, इसमें बैडमिण्डन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, टग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *