मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के विकास की गति तेज होगी -श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

  हरिद्वार – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने दक्ष मंदिर में दुग्धाभिषेक कर लगातार दूसरी बार उत्तराखण्ड की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा को प्रचण्ड बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के विकास की गति तेज होगी। योजनाओं का लाभ जनसामान्य को मिलेगा। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊर्जावान व दूरदर्शी नेता हैं। अल्प कार्यकाल में उनकी कार्यशैली से जनता में बनी उनकी छवि का लाभ चुनाव में भाजपा को मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व का लाभ उत्तराखण्ड की जनता को मिलेगा। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से आम जनता के साथ संत समाज में भी हर्ष की लहर है। संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है। संत समाज के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। इस अवसर पर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य, महंत धर्मदास, महंत गौरीशंकर दास, महंत दामोदर दास, महंत विष्णुदास, महंत रघुबीर दास, बाबा हठयोगी, महंत प्रह्लाद दास, महंत सूरज दास, महंत रामदास, महंत गोविंददास, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महंत रामानन्द सरस्वती, महंत बिहारी शरण, महंत प्रेमदास, महंत दुर्गादास, महंत निर्मलदास, महंत राजेंद्रदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी कपिलमुनि आदि ने संतों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Posts

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: रेलवे और मेला प्रशासन ने तेज की तैयारियाँ

  *हरिद्वार, 11 मई 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले में रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए मेला…

IIT रुड़की परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर

हरिद्वार IIT रुड़की परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *