श्री स्वामीनारायण आश्रम में 2100 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री की किट बाटी गई।

 हरिद्वार– मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में जारी जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण अभियान के तहत भूपतवाला स्थित श्री स्वामीनारायण आश्रम में 2100 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री की किट बाटी गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है और संत महापुरुष अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज को यही संदेश देते आ रहे हैं। प्रत्येक निराश्रित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने सामर्थ्य अनुसार आगे आना चाहिए और हर जरूरतमंद की मदद समय-समय पर करते रहना चाहिए। मिलजुल कर ही एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा करने से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सहस्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मां गंगा गोधाम सेवा ट्रस्ट समय-समय पर जरूरतमंदों को राशन, वस्त्र, कंबल और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है और आगे भी यह अभियान अनवरत रूप से जारी रहेगा। माता अमृतानंदमई मठ के स्वामी प्रमोद महाराज ने कहा कि जो भी व्यक्ति निराश्रित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करता है। वह पुण्य का भागी बनता है और उसके जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है। जीवन में हमेशा उन्नति उस व्यक्ति को मिलती है जो अपने जीवन काल में दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहें। मानव जीवन हमें परोपकार का संदेश देता है। जिसका पालन सभी को करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के नेता नितिन गौतम ने कहा कि संतों का जीवन सदैव ही मानव सेवा को समर्पित रहता है। कोरोना काल में भी संत समाज ने बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई और जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया। उन्होंने कहा कि संत समाज के अथक प्रयास से हरिद्वार से पूरे विश्व को एक सकारात्मक संदेश जाता है। धर्मनगरी के लोग संतों के आशीर्वाद से सकुशल रहे और सबके घर में सुख समृद्धि का वास हो। यही सब की कामना है। इस दौरान स्वामी आनंद स्वरूप दास शास्त्री, विकास प्रधान, मोहनलाल, गोवर्धन जोशी, धीरज पचभैया, धीरज शर्मा, अशोक गुप्ता, घनश्याम मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Related Posts

स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह

दिनांक-17.03.2026 हरिद्वार आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की वार्षिक स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ जो कि दिनांक 25 व 26 फरवरी को सम्पन्न हुई थी, इसमें बैडमिण्डन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, टग…

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *