अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने बुधवार को कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने बुधवार को कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।
होली मिलन समारोह में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अबीर-गुलाल, टीका तथा रंग लगाकर एक-दूसरे के गले लगते हुये सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।
इस मौके पर भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, श्री शिव दयाल सिंह, श्री नवीन मोहन शर्मा आदि ने होली के कर्णप्रिय व सदाबहार गाने-रंग बरसे……, होली आई रे……., होली के दिन ……की शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री गोपाल राम बिनवाल, एस0डी0एम0 श्री पूरन सिंह राणा, संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री पुष्कर टोलिया, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री दीपक राजपूत, महांमंत्री श्री संजय नारायण खाती, श्री नवल किशोर शर्मा, श्री पवन कुमार सिंह, श्री जितेन्द्र राजपूत, सुश्री संगीता सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं कार्मिकगण उपस्थित थे

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *