गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी हेतु भूमि आवंटन के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय गठित समिति की बैठक आयोजित

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के दिशा-निर्देश के क्रम में कलक्ट्रेट में गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी हेतु भूमि आवंटन के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय गठित समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी को गुरूद्वारा ज्ञान गोदड़ी प्रकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों नेे विस्तृत जानकारी दी। इस सम्बन्ध में गुरूद्वार ज्ञान गोदड़ी के पदाधिकारियों ने भी अपना पक्ष रखा।
जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के पश्चात अधिकारियों को प्रकरण का भलीभांति अध्ययन करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, एस0डी0एम0 श्री पूरन सिंह राणा, एस0पी0 सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीवीओ/अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी डॉ0 योगेश भारद्वाज,अधिशासी अभियन्ता श्री नलिन वर्द्धन, कोआर्डिनेटर ज्ञान गोदड़ी श्री हरजीत सिंह, श्री मुनेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

स्वच्छता व अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर नगर आयुक्त सख्त, दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार। दिनांक 05-05-2026 को नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाटों एवं क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…

जनपद में पी सी पी एन डी टी एक्ट का कढ़ाई से पालन किया जाए जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 05 मई 2026* जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम का सकती से पालन कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *