कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने लिया स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद

हरिद्वार– कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रदेश के प्रभारी तथा उत्तराखंड स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे ने कनखल के हरिहर आश्रम पहुंचकर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज का दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किया तथा उनसे तीस मिनट तक महत्वपूर्ण चर्चा की। इसके बाद पाण्डे ने शांतिकुंज पहुँच कर शांतिकुंज विश्वविद्यायल के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से मुलाकात की। तत्पश्चात श्री चेतन ज्योति आश्रम पहुँच कर भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वीआईपी घाट पहुँच कर गंगा जल का आचमन लेकर देहरादून के लिये प्रस्थान किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव मनोज महन्त, कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, विभाष मिश्रा, राहुल सूरी, संतोष पांडे, शुभ रस्तौगी, अमित शर्मा, पहलवान ओम मालिक, मोहन सैनी आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *