राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में अध्यक्ष डीके कोटिया ने किया ध्वजारोहण

देहरादून– राज्य स्वाथ्य प्राधिकरणः देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयोजित कार्यक्रम में देश के शहीदों के बलिदान को याद किया गया साथ ही संविधान में वर्णित व्यवस्थाओं को अक्षरशः पालन करने का भी संकल्प लिया गया।

ध्वजारोहण के निर्धारित समय पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने ध्वज फहरायां इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित और अदभुत दस्तावेज है। सभी को देश हित में टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कर्तव्यों के साथ ही अधिकार भी दिए गए हैं। अपने अधिकारों को कर्तव्यों का अनुपालन करते हुए हमें देश की प्रगति में सहयोग करना है। इसके बिना संविधान की अवधारणा अधूरी रह जायेगी, इस बात का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
इस मौके पर डा आनंद कुमार गोयल, डा बागेश चंद्र काला, डा अल्पना सक्सेना, ललित मोहन जुयाल, देवेंद्र सिंह चौहान, दीपक खंडूरी, पूनम चंदेल। कार्यक्रम का संचालन अतुल जोशी ने किया।

Related Posts

महिला कमांडो तैयार करने के लिए NSG ने देश में पहली बार शुरू किया ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’

नई दिल्ली: भारत के आतंकवाद-रोधी ढांचे में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, मानेसर स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ट्रेनिंग एकेडमी ने राज्य…

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया।

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस अवसर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *