भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम थे गुरू गोविन्द सिंह महाराज-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

हरिद्वार,- गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में संतों ने शबद कीर्तन और अरदास कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज जहां विश्व की बलिदानी परंपरा में अद्वितीय थे। वहीं वह भक्ति तथा शक्ति के अद्भुत संगम थे। जिन्होंने सदैव समाज को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया और सनातन धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज त्याग और वीरता की अद्भुत मिसाल थे और महान दार्शनिक योद्धा थे। गुरु गोविंद सिंह एक महान संत सिपाही थे। जिन्होंने सिख पंथ को एक नया रूप दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल उनके आदर्शो को अपनाकर समाज कल्याण में अपना अहम योगदान प्रदान कर रहा है और विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज को सेवा का संदेश दे रहा है। महंत अमनदीप सिंह एवं ज्ञानी महंत खेम सिंह महाराज ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महापुरुषों का योगदान विश्व विख्यात है। गुरु गोविंद सिंह महाराज ने धर्म के लिए समस्त परिवार का बलिदान दिया और समाज को निडरता का संदेश दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत धर्म के संरक्षण संवर्धन में योगदान प्रदान करते चले आ रहे हैं। युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर धर्म और संस्कृति के प्रति जागृत करना ही निर्मल अखाड़े का परम कर्तव्य है। सभी को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। इस अवसर पर महंत निर्भय सिंह, संत गुरजीत सिंह, संत सुखमन सिंह, संत जसकरण सिंह, संत तलविंदर सिंह, संत विष्णु सिंह, संत हरजोध सिंह, संत सिमरन सिंह, ग्रंथी देवेंद्र सिंह, समाजसेवी देवेंद्र सिंह सोढ़ी, अतुल शर्मा, प्रिंस पांडे, लवली कुमार, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *