मिठाई की दुकान में घुसा जंगली सांभर- वन विभाग की टीम समय से मौके पर पहुंच गयी थी।

हरिद्वार– रेलवे स्टेशन पर भट्ट स्वीट्स की दुकान में घायल व खून से लथपथ जंगली सांभर घुसने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुकान स्वामी राजेंद्र भट्ट ने दुकान में घुसे सांभर की सूचना वन विभाग को दी। लेकिन लोगों के हो हल्ला से जंगली सांभर दुकान से निकलकर मुख्य मार्ग पर आ गया। जंगल से शहर की और आए सांभर बुरी तरह चोटिल भी हो गया। दुकान स्वामी राजेंद्र भट्ट ने कहा कि घायल सांभर दुकान में घुस गया था। वन विभाग की टीम ने सांभर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सांभर भीड़भाड़ को देखकर गंदे नाले में घुस गया। लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सांभर रेलवे स्टेशन की और भागने लगा। लेकिन वन विभाग के कर्मचारी सांभर को पकड़ने के लिए प्रयास करते रहे। आनन्द भट्ट ने कहा कि हिलबाई पास मार्ग जंगलों से सटा हुआ है। संभवत जंगली सांभर वहां से भागकर रेलवे स्टेशन मार्ग बाजार की सड़क पर आ गया। वन विभाग की टीम लगातार जंगली जानवरों की सुरक्षा को लेकर उपाय तो करती है। लेकिन जंगली जानवर शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि जंगली जानवरों का शहर में प्रवेश बंद होना चाहिए। क्योंकि सड़क पर वाहन चालक कभी भी दुघर्टना का शिकार हो जाते हैं। दोपहर में ही सांभर जंगल से भटट स्वीटस में प्रवेश कर गया था। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया था। गनीमत रही कि वन विभाग की टीम समय से मौके पर पहुंच गयी थी।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *