मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय

  देहरादून -मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाय। कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्य शुरू होने में बिल्कुल भी विलम्ब न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाय। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है।
     इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव श्री एल.फैनई, सचिव श्री अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि..), जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Related Posts

पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा

देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10…

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का आरम्भ

हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट का आज से 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का शुभारम्भ वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में हुआ। शिविर का शुभारम्भ एनएसएस जिला समन्वयक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *