राज्य आन्दोलनकारी चयन समिति द्वारा 179 अवेदनों का निरीक्षण किया गया

देहरादून-राज्य आन्दोलनकारी चयन समिति द्वारा 179 अवेदनों का निरीक्षण किया गया।”
अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस.के बरनवाल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय राज्य आन्दोलनकारी चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आज राज्य आन्दोलन मंच से जुड़े सदस्यों के द्वारा कुल 179 आवेदनों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जिसका अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा परीक्षण किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने प्रस्तुत सभी आवेदनों का अवलोकन किया तथा आवेदनों के संबंध में समिति के उपस्थित सदस्यों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उन लोगों को सक्त चेतावनी भी दी जो दस्तावेजों को तोड़-मरोड़कर पेश करके खुद को राज्य आन्दोलनकारी साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी ने इस दौरान स्पष्ट किया कि गलत तरिके से पेश किये जाने वाले दस्तावेजों के आधार पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *