प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय हरिद्वार के समस्त कर्मचारी, दसवे दिन भी प्रभागीय कार्यालय परिसर में धरना स्थल पर धरने पर रहे

 हरिद्वार– प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय हरिद्वार के समस्त कर्मचारी, दसवे दिन भी प्रभागीय कार्यालय परिसर में धरना स्थल पर धरने पर रहे। जहाॅ समस्त कर्मचारियों द्वारा श्री धर्म सिंह मीणा उप वन संरक्षक के द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार व बद्सलूकी के खिलाफ नारे लगाये गये। उसके उपरान्त पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धरने पर बैठे कर्मचारियों के द्वारा बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कार्यक्रम किया गया।
धरने पर बैठे अधिकारी/कर्मचारियो के द्वारा चलाये जा रहे असहयोग आन्दोलन में आगे के रणनिति पर चर्चा की गयी। कि माननीय वन मंत्री महोदय द्वारा उक्त के सम्बन्ध में 02 दिन में सकरात्मक कार्यवाही हेतु कहां गया है यदि उक्त के क्रम में कोई सकरात्मक कार्यवाही नही की जाती है तो उत्तराखण्ड फेडरेशन आॅफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसियेशन व उत्तराखण्ड फोरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन के प्रंातीय स्तर के पदाधिकारियेा से वार्ता कर आन्दोलन की आगे की रणनीति निर्धारित कर उक्त के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *