मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये।

    खटीमा/देहरादून –  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज दूसरे दिन खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर में सर्वप्रथम जलाभिषेक कर प्रदेश के अमन सुख व चहुमुँखी विकास के लिए पूजा अर्चना की। इसके उपरांत भारामल बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, शौचालय आदि के निर्माण कार्यों को कराने के निर्देश दिए। तदोपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी बागेश्वर के लिए रवाना हुए।
       इस दौरान सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, डीएफओ संदीप कुमार, मीडिया कॉर्डिनेटर माननीय मुख्यमंत्री राजू बिष्ट, जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद जोशी, विनोद धामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *