निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने रामंदिर निर्माण के लिए सौंपा 11 लाख का चैक

हरिद्वार  समाचार– निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को 11 लाख रुपए का चेक सौंपा। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में चंपत राय ने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और नारियल प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम करोड़ों सनातन प्रेमियों के आराध्य हैं। जिनका आदर्श पूर्ण जीवन सभी को प्रेरणा देता है। अयोध्या में निर्मित हो रहे भव्य श्री रामलला के मंदिर में सभी सनातन प्रेमियों को बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करना चाहिए। क्योंकि सभी के सहयोग से ही विश्व दर्शनीय अद्भुत व अकल्पनीय प्रभु श्री राम का मंदिर निर्मित होगा। उन्होंने कहा कि बरसों की प्रतीक्षा के बाद राम भक्तों की प्रतिज्ञा पूरी हुई है और राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। चंपत राय मंदिर निर्माण के लिए संत महापुरुषों से लगातार आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भगवान श्री राम इन्हें दीर्घायु प्रदान करें। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि संत महापुरुषों के आशीर्वाद से जल्द ही प्रभु श्री राम का मंदिर स्थापित होगा और संत महापुरुषों के सानिध्य में ही भगवान श्री राम के मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष सनातन संस्कृति की रीढ़ हैं। जो देश दुनिया में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की पताका को फहरा रहे हैं। अयोध्या प्रभु श्री राम की जन्मभूमि है और चारों ओर से संत महापुरुषों से सराबोर है। जहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों के अंतः करण में एक धार्मिक ऊर्जा का संचार होता है। राम मंदिर निर्माण के साथ संत महापुरुषों के दर्शन प्रत्येक सनातन प्रेमी को अयोध्या में प्राप्त होंगे और देश दुनिया में भारत का गौरव और बढ़ेगा। इस दौरान स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसानों की समस्याओं को लेकर 20 फरवरी को हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी भाकियू अंबावता

    हरिद्वार, 12 दिसम्बर– भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए किसानों की विभिन्न मांगों…

    मौका मिलते ही घर के अंदर से कर देते थे मोबाइल चोरी

         हरिद्वार–   दिनांक 8.12.2022 को थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-637/2022 धारा 380,411,34 भा.द.वि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.पदम सिंह पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 घास मण्डी कोत ज्वालापुर हरिद्वार उम्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *