उत्तराखण्ड में 15 नवम्बर, 2021 से 13 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित हो रही शहीद सम्मान यात्रा

 हरिद्वार समाचार-जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल आर0एल0 थापा (से0नि0) द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड में 15 नवम्बर, 2021 से 13 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित हो रही शहीद सम्मान यात्रा के क्रम में जिला हरिद्वार में शहीद सम्मान समारोह दिनांक 07 दिसम्बर, 2021 (मंगलवार) को प्रातः 11ः30 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम रूड़की में आयोजित किया जाएगा। समारोह में जनपद के शहीद सैनिकांे के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में मा0 सांसद श्री अनिल बलूनी तथा मा0 सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखण्ड श्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को सादर आमंत्रित किया गया है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी एकत्र कर सम्मान यात्रा कलश वाहनों के साथ दिनांक 13 दिसम्बर, 2021 को शौर्य स्थल (सैन्य धाम) देहरादून पहुंचने पर शहीद सम्मान यात्रा का समापन होगा।

Related Posts

विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान

  *हरिद्वार 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में विद्यालय वाहनों के…

कांवड़ मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण कर 8 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी

  *हरिद्वार, 22 जुलाई 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेले के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *